Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दरिंदगीः चाकू की नोक पर किशोरी से दुष्कर्म, जान से मारने की भी धमकी  

दरिंदगीः चाकू की नोक पर किशोरी से दुष्कर्म, जान से मारने की भी धमकी  

By Rajni 

Updated Date

बस्ती। यूपी के बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दरिंदगी का मामला आया है। युवक ने पहले चाकू की नोक पर किशोरी से दुष्कर्म किया फिर किसी को बताने पर उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। जिससे किशोरी डर गई और अपने साथ हुई घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया।

पढ़ें :- मैनपुरी में होमगार्ड के जवान ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम

कुछ दिन बीतने के बाद जब किशोरी प्रेगनेंट हो गई, तह मामला खुला। प्रेगनेंट होने की जानकारी जब आरोपी को हुई तो वह शादी करने का झांसा देकर नाबालिग लड़की को उसके घर से भगा ले गए। जब लड़की के घर वालों को इसकी जानकारी हुई तो इसकी सूचना लालगंज पुलिस चौकी पर दी।  लालगंज पुलिस चौकी के इंचार्ज ने कोई कार्रवाई करने के बजाए 30 मई को दोनों परिजनों के बीच सुलह करा दिया

एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

समझौते में दोनों की शादी कराने की बात लिखी गई। समझौते के बाद लड़की लड़के के घर चली गई। कुछ दिन बीतने के बाद लड़के के घर वालों ने लड़की को जबरन गर्भपात की दवा खिला दी, जिसके बाद लड़की की हालत खराब हो गई। लड़की अपने घर चली आई और अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़िता ने एसपी कार्यालय पर पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई।

एसपी के आदेश के बाद लालगंज थाने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। वहीं मामले में सीओ प्रीति खरवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है, जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

पढ़ें :- काकोरी में युवक ने फांसी लगा कर दी जान
Advertisement