1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मैनपुरीः दीवार गिरने से महिला की मौत, पति घायल

मैनपुरीः दीवार गिरने से महिला की मौत, पति घायल

यूपी के मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के छबीलेपुर गांव की रहने वाली विमला देवी घर में भरे हुए पानी को निकाल रही थी। तभी अचानक दीवार ढह गई, जिससे विमला देवी की दबने से मौत हो गई।

By Rajni 

Updated Date

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के छबीलेपुर गांव की रहने वाली विमला देवी घर में भरे हुए पानी को निकाल रही थी। तभी अचानक दीवार ढह गई, जिससे विमला देवी की दबने से मौत हो गई। वहीं पति रामबाबू गंभीर रूप से घायल हो गया।

पढ़ें :- नई दिल्लीः मुठभेड़ के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बदमाश राजा उर्फ वीरा को किया गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल

घायल अवस्था में रामबाबू को बीबर सीएससी पर भर्ती कराया गया तो वहीं विमला देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। विमला देवी के देवर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तालाब में जाने वाले पानी की निकासी पर दबंगों ने कब्जा कर लिया था, जिसके चलते मकान में पानी भर गया और पानी भरने के दौरान ही दीवार ढह गई है। जिससे विमला देवी की मौत हो गई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com