Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. राजधानी एक्सप्रेस में बम है’, कॉल आते ही मचा हड़कंप IAF कर्मी ने इस कारण दी झूठी खबर

राजधानी एक्सप्रेस में बम है’, कॉल आते ही मचा हड़कंप IAF कर्मी ने इस कारण दी झूठी खबर

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

DELHI : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से मुंबई राजधानी एक्सप्रेस की रवानगी में देरी करने के उद्देश्य से बम होने की झूठी सूचना देने के आरोप में भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक पीसीआर कमांड कक्ष ने शाम 4.48 बजे बम होने की कॉल के बारे में पुलिस को सूचित किया, उन्होंने कहा कि ट्रेन शाम 4.55 बजे मुंबई के लिए रवाना होने वाली थी. रेलवे और मध्य जिले के बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया. पुलिस ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल भी अभियान में शामिल हुआ, लेकिन ट्रेन में से कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला.

पढ़ें :- BREAKING: अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी- बड़े व्यापार समझौते ने चीन को भी पीछे छोड़ा

ट्रेन की रवानगी में देरी कराने के लिए किया ऐसा

पुलिस के मुताबिक, सांगवान को मुंबई के सांताक्रूज में एयरफोर्स स्टेशन पर अपनी पोस्टिंग की जगह जाने के लिए ट्रेन में सवार होना था. वह देर से स्‍टेशन पर पहुंचे थे तो नशे में दिल्ली से ट्रेन की रवानगी में देरी कराने के लिए बम की अफवाह फैला दी.

सार्जेंट की झूठी कॉल के कारण ट्रेन स्टेशन पर लगभग एक घंटे तक खड़ी रही. पुलिस ने जांच करने के बाद ट्रेन को रवाना किया. जांच में यह बात भी सामने आई कि एयरफोर्स कर्मी की ट्रेन छूट रही थी इसलिए उसके भाई ने पुलिस को बम होने की झूठी सूचना दे दी.

डीसीपी ने कहा, “कॉलर को कोच बी-9 सीट नंबर-1 से ट्रेस किया गया था. उसकी पहचान उसके भारतीय वायु सेना के आईडी कार्ड के जरिए की गई थी. पीसीआर कॉल करने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल हैंडसेट भी बरामद कर लिया गया है.”

पढ़ें :- ₹728 करोड़ से बदलेगा यमुनापार का भविष्य: विकास को मिली नई रफ्तार

डीसीपी ने कहा, “कॉल करने वाले का मेडिकल टेस्‍ट किया गया, जिसमें पुष्टि हुई कि वह शराब के नशे में था. उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.”

Advertisement