Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सनसनीः दिल्ली में दिनदहाड़े हथियारों के बल पर एजेंट से 2 लाख लूटे, फरार

सनसनीः दिल्ली में दिनदहाड़े हथियारों के बल पर एजेंट से 2 लाख लूटे, फरार

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियारों के बल पर 2 लाख लूट लिए। लूट की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने प्रगति मैदान के पास हथियारों के बल पर डिलीवरी एजेंट से दो लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए।

पढ़ें :- PM मोदी 51 हजार से ज्यादा युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, 20वें रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा कार्यक्रम

एजेंट कैश लेकर कैब से गुरुग्राम जा रहा था। नई दिल्ली जिले की तिलक मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी कर जांच-पड़ताल तेज कर दी है।

Advertisement