अमरोहा। यूपी के अमरोहा जिले में 20 फीट का विशाल अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। अजगर ने किसी जंगली जानवर को अपना निवाला बनाया था। जानवर की आवाज सुनकर आसपास के किसान पहुंचे।
पढ़ें :- यूपी में सरकारी नौकरियों के लिए चरित्र सत्यापन के नियम सख्त, हिंसक गतिविधियों से जुड़े लोग होंगे अयोग्य
इस दौरान अजगर को देखने वालों की काफी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वन विभाग टीम ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। मामला रहरा थाना क्षेत्र के परोरा गांव के जंगल का है।