Balochistan Blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के एक व्यस्त बाजार में शुक्रवार को एक दुकान में हुए बम विस्फोट में कम से कम 20 लोग घायल हो गए। घटना बलूचिस्तान के कोहलू जिले के भीड़भाड़ वाले बाजार में स्थित मिठाई की दुकान की है।
पढ़ें :- Bihar News : SIR को लेकर CM सम्राट चौधरी का विपक्ष पर हमला, कहा-आरोपों के बजाय तथ्य के साथ आएं
धमाका कोहलू शहर के मुख्य बाजार में भीड़भाड़ वाले बाजार में स्थित एक मिठाई की दुकान में हुआ था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक 20 लोग घायल हुए हैं और सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया है। बारह लोगों की हालत गंभीर है।
बलूचिस्तान के शिक्षा मंत्री मीर नसीबुल्लाह मारी के अनुसार, घायलों को कोहलू जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया। उन्होने कहा कि अस्पताल में मेडिकल इमरजेंसी लगा दी गई है और घायलों को चिकित्सा सहायता मुहैया कराई जा रही है।
#Pakistan: at least one person dead,20 injured in #Balochistan market blasthttps://t.co/a1ZLHoYEU4https://t.co/2zpGSHquz4 pic.twitter.com/upbtSyHXfJ
— Shadi Alkasim (@Shadi_Alkasim) September 30, 2022
पढ़ें :- प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर राहुल गांधी बोले- भाजपा को वोटर से डर लगना बंद हो गया है
बलूचिस्तान प्रांत में आत्मघाती और रिमोट से नियंत्रित बम विस्फोटों सहित आतंकवादी हमले एक आम समस्या है, जिसमें उग्रवादी और विद्रोही नागरिकों को भी नहीं बख्शते हैं और सुरक्षा बलों और प्रतिष्ठानों पर हमले और अशांति पैदा करने की कोशिश करते हैं।