1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश में कोविड के एक्टिव केस की संख्या में 50 फीसदी की गिरावट, CM योगी ने दिए खास निर्देश

उत्तर प्रदेश में कोविड के एक्टिव केस की संख्या में 50 फीसदी की गिरावट, CM योगी ने दिए खास निर्देश

31 जनवरी तक सौ फीसदी लोगों को टीके की पहली डोज लगाने का हमारा लक्ष्य - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Active Cases of Corona  : उत्तर प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या में 50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए गठित टीम-9 के साथ हम बैठक की की। बैठक में उन्होंने कहा कि एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग एवं त्वरित ट्रीटमेंट और तेज टीकाकरण कोविड के प्रसार को रोकने का सबसे महत्वपूर्ण साधन है। 31 जनवरी तक 100 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली डोज और 75 फीसदी पात्र नागरिकों को दूसरी डोज लगाने का हमारा लक्ष्य है। इसे हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए।

पढ़ें :- CM Yogi Adityanath Highlights Importance of Health Services in Gorakhnath Yatra, Stresses on India’s Spiritual and Social Traditions

नियंत्रण में है तीसरी लहर – सीएम योगी 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड तीसरी लहर नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा प्रदेश शत-प्रतिशत टीकाकरण की दिशा में अग्रसर है। प्रदेश में अब तक 25 करोड़ 85 लाख से अधिक कोविड टीके का सुरक्षा कवच नागरिकों को प्रदान किया जा चुका है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के 99.49 प्रतिशत से अधिक लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है, जबकि 68 प्रतिशत से अधिक लोग दोनों डोज ले चुके हैं। विगत दिवस तक 15-17 आयु वर्ग के लगभग 65 फीसदी किशोरों ने टीका कवर प्राप्त कर लिया है। पात्र 95 प्रतिशत से अधिक लोगों को प्रीकॉशन डोज भी मिल चुकी है। यह स्थिति संतोषजनक है।

प्रदेश में पॉजिटिविटी दर में लगातार गिरावट

हर दिन दो लाख से ढाई लाख टेस्ट किए जा रहे हैं। पॉजिटिविटी दर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। हर नए दिन के साथ नए केस कम मिल रहे हैं तो 17 जनवरी के एक लाख से अधिक एक्टिव केस के सापेक्ष आज 13 दिनों में 50 प्रतिशत गिरावट हो चुकी है। वर्तमान में 55 हजार 574 एक्टिव केस हैं, इसमें से 53 हजार 361 लोग घर पर ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। स्पष्ट है कि बहुत कम संख्या में लोगों को अस्पताल की जरूरत पड़ रही है।

पढ़ें :- "जनता दर्शन में भावुक पल: CM Yogi Adityanath ने बच्चे को दी चॉकलेट, लोगों का दिल जीत लिया"

यह संक्रमण वायरल फीवर की तरह है। अतः इससे डरने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सभी एहतियात अवश्य बरते जाएं। पिछले 24 घंटों में दो लाख दो हजार 467 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 8100 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसी अवधि में 12 हजार 80 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। यह अच्छे संकेत हैं।

रोकथाम के उद्देश्य से विशेष सर्विलांस अभियान प्रभावी

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के उद्देश्य से 24 से 29 जनवरी तक आयोजित प्रदेशव्यापी विशेष सर्विलांस अभियान बहुत प्रभावी रहा है। निगरानी समितियां, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम घर-घर गई और लोगों का हालचाल पूछा। इस अवधि में एक लाख 10 हजार 857 लक्षणयुक्त लोगों की पहचान हुई। 239 लोगों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अब तक एक लाख से अधिक लोगों को मेडिसिन किट मिल गई है, शेष को भी जल्द उपलब्ध कराया जाए। स्क्रीनिंग के दौरान 4.18 लाख वरिष्ठ नागरिक बिना टीकाकरण के मिले, इनका तत्काल टीकाकवर दिया जाए। दो साल से छोटे करीब 7.01 लाख नवजात शिशुओं का नियमित टीकाकरण बाधित हुआ है। 2.89 लाख गर्भवती महिलाओं का वैक्सीनेशन शेष है। इन महिलाओं को अभियान चलाकर टीकाकवर दिया जाए।

प्रयागराज में होना पारंपरिक माघ मेले का आयोजन 

पढ़ें :- CM Yogi Adityanath का बड़ा बयान: "Waqf कानून के नाम पर अन्याय नहीं होने देंगे, हर हिंदू की रक्षा करेंगे"

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर के बीच प्रयागराज में पारंपरिक माघ मेले का सुव्यवस्थित आयोजन जारी है। मौनी अमावस्या के पवित्र स्नान-पर्व के दृष्टिगत मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव गृह और अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य द्वारा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर ली जाए। साधु-संतों और कल्पवासियों से निरंतर संवाद भी बनाये रखा जाए। सीएम हेल्पलाइन के जरिए अस्पताल में उपचाराधीन कोविड पॉजिटिव लोगों के परिजनों से नियमित अंतराल पर संवाद किया जाए। होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे लोगों से संवाद कर उन्हें मेडिकल परामर्श, दवाएं आदि मुहैया कराई जाएं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com