Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. रविवार का राशिफल – 6 नंवबर 2022 (Daily Horoscope)

रविवार का राशिफल – 6 नंवबर 2022 (Daily Horoscope)

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मेष राशि- माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें. व्यवधान आ सकते हैं. किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है. नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं. कार्यक्षेत्र में भी कुछ बदलाव हो सकता है. आय में बढ़ोतरी होगी। परिश्रम अधिक रहेगा.मानसिक शान्ति रहेगी. परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकते हैं. मन पर नियंत्रण रखें.

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

वृष राशि- माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें. व्यवधान आ सकते हैं. मन प्रसन्न रहेगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा. सेहत का ध्यान रखें. वाणी में मधुरता रहेगी. परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है. खर्च अधिक रहेंगे. सेहत का ध्यान रखें. शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा.आय में वृद्धि होगी.

मिथुन राशि-धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें.कार्यक्षेत्र में संघर्ष अधिक हो सकता है. मन में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें. घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है.शैक्षिक कार्यों में विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है. किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं.भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत विकसित होंगे.

कर्क राशि – आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं, परन्तु स्थान परिवर्तन भी हो सकता है. किसी मित्र का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. किसी मित्र से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं. आय में वृद्धि होगी. शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में कठिनाइयां आएंगी.खर्चों की अधिकता रहेगी. सन्तान को कष्ट रहेगा. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे.

सिंह राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे. नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है. किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं. यात्रा खर्च बढ़ेंगे. क्रोध के अतिरेक से बचें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.कार्यों में बढ़ोत्तरी हो सकती है.आय की स्थिति में सुधार होगा. वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं.सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते है.

पढ़ें :- Indonesia : यात्रियों को लेकर जा रही नाव में लगी भीषण आग...5 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कन्या राशि – शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे. लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है. रहन-सहन अव्यवस्थित होगा. धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें. सेहत का ध्यान रखें. दैनिक कार्यों की स्थिति में सुधार होगा.मित्रों के सहयोग से कारोबार विस्तार के अवसर मिल सकते हैं.सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है.

तुला राशि – मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं. पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है. पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.कारोबार सन्तोषजनक रहेगा. नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. परिश्रम की अधिकता रहेगी. वाणी में अभी कठोरता का प्रभाव रहेगा. मित्रों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है.

वृश्चिक राशि – मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी. शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे. किसी राजनेता से भेंट हो सकती है. दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी. वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं. किसी दूसरे स्थान पर जाने के योग बन रहे हैं.खर्चों की अधिकता से चिंतित हो सकते हैं.

धनु राशि – आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु संयत रहें. कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी.परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी. मानसिक शान्ति रहेगी. अपनी भावनाओं को वश में रखें. नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं. कुटुम्ब की किसी महिला से धन प्राप्ति हो सकती है. विदेश से धन प्राप्ति के योग हैं.

मकर राशि – मन शान्त रहेगा. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. रहन-सहन कष्टमय हो सकता है.परिवार का साथ रहेगा. आय वृद्धि होगी. धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें. खर्च अधिक रहेंगे, दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त रहेगा. सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. कोई नया काम शुरू कर सकते हैं.

पढ़ें :- 'क्या भाजपा के ट्रोल्स को भी कर दिया माफ?...', PM मोदी पर चिदंबरम का हमला

कुंभ राशि – वाणी में सौम्यता रहेगी. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है. नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे. अफसरों का सहयोग मिलेगा. मन अशान्त हो सकता है.कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थितियां रहेंगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.भाइयों के सहयोग से कोई कारोबार शुरू कर सकते हैं.

मीन राशि – शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा. नौकरी में आय में वृद्धि हो सकती है. अध्ययन में रुचि रहेगी.शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे. दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी. वाणी में मधुरता रहेगी. कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा. घर-परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं. वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं.

Advertisement