Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंडः सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी का फूटा गुस्सा, केंद्र सरकार का फूंका पुतला

उत्तराखंडः सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी का फूटा गुस्सा, केंद्र सरकार का फूंका पुतला

By Rakesh 

Updated Date

देहरादून। आप सांसद संजय सिंह को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने को लेकर गुरुवार को प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने देहरादून स्थित लैंसडौन चौक पर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

पढ़ें :- हरियाणाः हिमाचल के लिए कांग्रेस खुद जिम्मेवार, सुनीता दुग्गल ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

आप पार्टी के समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि 10 घंटे तक ईडी ने उनके घर पर छापेमारी की, लेकिन उनके खिलाफ एक भी सबूत नहीं मिला। सिर्फ झूठे गवाहों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। वह पूरी तरह से कानूनी तौर पर गलत है। हम उसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी बिना सबूतों के गिरफ्तार किया गया। वहीं जिन नेताओं की भाजपा ने खुद चार्जशीट बनाई थी, चाहे वह हेमंत विश्व शर्मा हों, अजीत पवार हों, सुवेंदु अधिकारी हों, बीजेपी को ज्वाइन करते ही उनकी फ़ाइल बंद कर दी गई। लेकिन जो उनके दबाव में नहीं आ रहा है। जो बिना डरे उनके खिलाफ बोल रहा है, उन्हें जांच एजेंसी का डर दिखाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।

आप की प्रदेश उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी बहुत कम समय में उभरी है और केवल 10 सालों में ही राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल किया है। इसी से घबराकर भाजपा लगातार उनके नेताओं पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसा रही है।

पढ़ें :- केजरीवाल सरकार ने सुगमय सहायक योजना का किया शुभारंभ
Advertisement