Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः आप नेत्री ने हरियाणा सरकार पर साधा निशाना, कहा- प्रदेश भ्रष्टाचार और बेरोजगारी में नंबर वन बना

हरियाणाः आप नेत्री ने हरियाणा सरकार पर साधा निशाना, कहा- प्रदेश भ्रष्टाचार और बेरोजगारी में नंबर वन बना

By Rakesh 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा शाहाबाद पहुंची। आप की वरिष्ठ नेत्री चित्रा सरवारा ने सरकार पर निशाना साधा। कहा कि हरियाणा प्रदेश भ्रष्टाचार और बेरोजगारी में नंबर वन बन गया है। आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू की गई बदलाव यात्रा बुधवार को शाहाबाद पहुंची। जहां पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा में शिरकत की।

पढ़ें :- सपा सांसद डिंपल यादव का बड़ा बयानः समाजवादी पार्टी ही कर सकती है भाजपा का सामना, कहा- हारे हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को सपा ने MLC  बनाया

इस मौके पर वरिष्ठ नेत्री चित्रा सरवारा ने कहा कि हरियाणा आज बेरोजगारी व भ्रष्टाचार में नंबर वन बन चुका है। उन्होंने कहा कि जैसे पंजाब को उड़ता पंजाब कहा जाता था और आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर वहां बदलाव हुआ है, ऐसे ही अब हरियाणा में भी लोग हमारी सरकार लाकर बदलाव करेंगे और हरियाणा को खुशहाल प्रदेश बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि लोगों का भरोसा टूट चुका है। आप शहर में जाएं या गांव में, अब ईवीएम पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जुमलों की सरकार है। पहले 15 लाख का जुमला ,फिर अच्छे दिनों का अब राजस्थान में 450 रुपए के जुमले पर जीत दर्ज की है। 2 करोड़ नौकरियां हर साल देने का भी वादा किया गया था जो अब 20 करोड़ हो जानी चाहिए थी।

लेकिन आज युवा डोंकी के रास्ते मौत झेलते हुए विदेश जाना चाहता है लेकिन यहां नहीं रहना चाहता। चित्रा सरवारा ने पेपर लिक होने पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सरकार सी और डी ग्रेड की भर्तियां निकालती है लेकिन ए और बी ग्रेड की नहीं।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट का फैसला: चंडीगढ़ में AAP का मेयर, कार्यकर्ताओं में जश्न
Advertisement