Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. हरियाणा
  3. हरियाणाः जमीन विवाद के आरोपियों को मिली उम्रकैद

हरियाणाः जमीन विवाद के आरोपियों को मिली उम्रकैद

By HO BUREAU 

Updated Date

यमुनानगर। जमीन जायदाद के चक्कर में अब खून के रिश्ते का भी ख्याल नहीं रहा। लगभग ढाई वर्ष पूर्व जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले की सुनवाई करते हुए एडिशनल जिला जज ने आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

पढ़ें :- हरियाणाः जमीन विवाद में सरपंच की पत्नी की मौत, सरपंच घायल

हरियाणा के यमुनानगर के छछरोली थाना क्षेत्र के तहत लगभग ढाई वर्ष पूर्व भूमि विवाद को लेकर भाइयों में हुए खूनी संघर्ष का ढाई वर्षों से कोर्ट में केस चल रहा था। एडीजे आरपी सिंह ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपियों को दोषी करार दिया तथा उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई है।

Advertisement