मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः जमीन विवाद में सरपंच की पत्नी की मौत, सरपंच घायल

HO BUREAU

जिले के डोडा खेड़ी गांव में जमीन विवाद के चलते मौजूदा सरपंच की पत्नी की मौत हो गई। वहीं सरपंच को भी चोटें आई हैं। घायल सरपंच अनिल कुमार ने बताया कि उनके ताऊ के लड़के अक्सर उन्हें सरपंच पद से निलंबित कराने की धमकी देता था। उसके ताऊ ने पहले ही अपने हिस्से की जमीन बेच दी थी।

murder
murder
शेयर करें

कुरुक्षेत्र। जिले के डोडा खेड़ी गांव में जमीन विवाद के चलते मौजूदा सरपंच की  पत्नी की मौत हो गई। वहीं सरपंच को भी चोटें आई हैं। घायल सरपंच अनिल कुमार ने बताया कि उनके ताऊ के लड़के अक्सर उन्हें सरपंच पद से निलंबित कराने की धमकी देता था। उसके ताऊ ने पहले ही अपने हिस्से की जमीन बेच दी थी।

अब उसके ताऊ का लड़का उनकी जमीन हड़पना चाहता था। जिसको लेकर गांव में ही पंचायत बुलाई गई थी। इस दौरान बीच पंचायत उसके ताऊ के लड़के और भाभी ने उसपर और उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि सुबह थाने में कुरुक्षेत्र अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई कि लड़ाई-झगड़े में एक महिला और मौजूदा सरपंच घायल हुए हैं। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। शमशेर सिंह ने बताया कि यह झगड़ा जमीन विवाद को लेकर किया गया था। कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। पुलिस द्वारा जांच जारी है।

शेयर करें