Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मिर्ज़ापुर में तालिबानी सजाः मोबाइल चोरी का आरोप लगा पेड़ पर उल्टा लटकाया और जमकर की पिटाई  

मिर्ज़ापुर में तालिबानी सजाः मोबाइल चोरी का आरोप लगा पेड़ पर उल्टा लटकाया और जमकर की पिटाई  

By Rakesh 

Updated Date

मिर्जापुर। यूपी के मिर्ज़ापुर जिले में मोबाइल चोरी के शक में युवक को लोगों ने तालिबानी सजा दी। लोगों ने युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर जमकर पिटा। रस्सी के सहारे पेड़ से उल्टा लटकाकर हो रही पिटाई से युवक तड़पता रहा और खुद को बेगुनाह होने की बात कहता रहा।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में यूपी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट

बावजूद इसके हमलावरों का दिल नहीं पसीजा। पीड़ित के मां की तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी। घटना ड्रामड़गंज थाना क्षेत्र के महगोढि गांव की है।

Advertisement