Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. ऐक्ट्रेस ने पति पर लुटाया प्यार, विराट ने अनुष्का शर्मा को किया वीडियो कॉल

ऐक्ट्रेस ने पति पर लुटाया प्यार, विराट ने अनुष्का शर्मा को किया वीडियो कॉल

By Rakesh 

Updated Date

मुंबई। देश-विदेश में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली मोस्ट पॉपुलर सेलेब्स कपल हैं। दोनों को हमेशा एक दूसरे के साथ अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। और ये जोड़ी लव गोल सेट करने का भी कोई मौका नहीं छोड़ती है।

पढ़ें :- Manu Bhaker बयान पर विवाद, खेलों पर उठे सवाल

दोनों की तस्वीरें हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। फैंस इनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसाते हैं। फिलहाल एक क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें कोहली अपनी लविंग वाइफ अनुष्का से वीडियो कॉल पर बात करते दिखाई दे रहे हैं। कोहली की इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

फैंस ने वीडियो पर लुटाया प्यार

दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के IPL मैच के दौरान क्रिकेटर ने सेंचुरी बनाई थी। इसकी खुशी विराट ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वीडियो कॉल पर शेयर की। दोनों वीडियो कॉल पर एक-दूसरे से बात करते देखे गए।

आपको बता दें कि RCB और SH के बीच मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था। स्टेडियम से अनुष्का के साथ विराट की वीडियो कॉल की ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और फैंस का दिल जीत रही है।

पढ़ें :- IPL 2026: Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals कौन जीतेगा यह हाई-वोल्टेज मुकाबला?

वीडियो को ट्टिटर और इंस्ट्राग्राम पर फैंस खूब शेयर कर रहे हैं। कई लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘तू है तो मुझे फिर और क्या चाहिए’ दूसरे फैन ने लिखा ‘मैंने मैच नहीं देखा लेकिन ये बहुत स्वीट और क्यूट है विरुष्का इज गोल’…

झूलन की बायोपिक में नजर आएंगीं अनुष्का

आपको बता दें कि अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। 11 जनवरी 2021 को कपल ने बेटी वामिका का वेलकम किया। अनुष्का शर्मा के काम के बात करें तो अनुष्का शर्मा को आखिरी बार शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ जीरो में देखा गया था। एक्ट्रेस जल्द ही स्पोर्ट्स बायोपिक चकदा एक्सप्रेस में दिखाई देंगीं। जो भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की लाइफ पर बेस्ड है।

Advertisement