1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः सीमा हैदर के बाद अब दक्षिण कोरिया की युवती बनी शाहजहांपुर की दुल्हन

यूपीः सीमा हैदर के बाद अब दक्षिण कोरिया की युवती बनी शाहजहांपुर की दुल्हन

प्यार की कोई सीमा नहीं होती। सीमा हैदर के बाद शाहजहांपुर में भी एक ऐसा ही मामला आया है, जहां पुवायां के सुखजीत ने दक्षिण कोरियाई लड़की किम बोह नी से गुरुद्वारा में शादी कर ली।

By Rakesh 

Updated Date

शाहजहांपुर। प्यार की कोई सीमा नहीं होती। सीमा हैदर के बाद शाहजहांपुर में भी एक ऐसा ही मामला आया है, जहां पुवायां के सुखजीत ने दक्षिण कोरियाई लड़की किम बोह नी से गुरुद्वारा में शादी कर ली। शादी करने के बाद घर के मेहमान इस जोड़ी को आशीर्वाद देने पहुंच रहे हैं।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

पुवाया थाना के गांव उदना निवासी सुखजीत सिंह छह वर्ष पहले काम के सिलसिले में दक्षिण कोरिया गए थे। कॉफी शाप में काम करने के दौरान सुखजीत को किम बोह नी से प्यार हो गया। 18 अगस्त को पुवायां के गुरुद्वारा नानकबाग में दोनों की सिख रीति रिवाज से शादी हो गई।

भारतीय भोजन बनाकर खिलाती हैं सास

शनिवार शाम को सुखजीत और किम ने पुवायां आकर गुरुद्वारे में मत्था टेका। किम बोह ने बताया कि उन्हें खीर बेहद पसंद है। उनकी सास हरजिंदर कौर उनको भारतीय भोजन बनाकर खिलाती हैं और बनाना सिखाती हैं। इसके अलावा सी-फूड और कोरियन डिशेज वह ऑनलाइन ऑर्डर कर दिल्ली से मंगा लेती हैं। सुखजीत और किम ने एक-दूसरे के नाम के टैटू भी बनवा रखे हैं।

सुखजीत की मां हरजिंदर कौर चाहती हैं कि किम उनके ही पास रहे, लेकिन सुखजीत और किम दक्षिण कोरिया में बसने का मन बना चुके हैं। ससुर बल्देव सिंह भी किम की खूब तारीफ कर रहे हैं। सुखजीत कोरियाई भाषा बोलना सीख गए हैं। वह परिजनों और किम के बीच दुभाषिए का काम करते हैं। किम पंजाबी भाषा भी कुछ समझ लेती हैं। फिलहाल इस शादी की जिले में खूब चर्चा हो रही है।

पढ़ें :- वाराणसी में विवाद और हाल-फिलहाल की घटनाएँ: क्या असल में क्या हो रहा है?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com