Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तरकाशीः श्रमिकों के इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश पूरी तरह तैयार, 41 बेड आरक्षित

उत्तरकाशीः श्रमिकों के इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश पूरी तरह तैयार, 41 बेड आरक्षित

By Rakesh 

Updated Date

ऋषिकेश। श्रमिकों के इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश पूरी तरह से तैयार है। डिजास्टर वार्ड सहित अस्पताल के 41 बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की 4 टीमें गठित की गई हैं। उत्तरकाशी से एम्स पहुंचाए जाने की स्थिति में श्रमिकों को एम्स के हेलीपैड से सीधे अस्पताल की ट्रॉमा इमरजेंसी में ले जाया जाएगा।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

तैयारियों के बाबत जानकारी देते हुए एम्स अस्पताल प्रशासन के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नरेन्द्र कुमार ने बताया कि ट्रॉमा सेन्टर के डिजास्टर वार्ड सहित अस्पताल के अन्य एरिया में सभी श्रमिकों के लिए 41 बेडों की पर्याप्त व्यवस्था रखी गई है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह राज्य सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं।

डॉ. नरेन्द्र ने बताया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो उत्तरकाशी भेजे जाने के लिए भी डॉक्टर्स और नर्सिंग अधिकारियों की एक टीम तैयार रखी गई है। मालूम हो कि एम्स के पास अपना हेलीपैड है, जहां एक बार में 3 हेलीकॉप्टर्स एक साथ उतारे जा सकते हैं।

Advertisement