मुरादाबाद। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 28 अप्रैल को संभल लोकसभा प्रत्याशी के लिए जनसभा करेंगे। संभल से लोकसभा उम्मीदवार ज़िया-उर-रहमान-वर्क के लिए जनसभा करेंगे।
पढ़ें :- धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा
सपा की तरफ से मुरादाबाद जनपद के बिलारी में जनसभा का आयोजन किया गया है। अखिलेश यादव दोपहर 12 बजे जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। मुरादाबाद ज़िले के बिलारी के ग्राम स्योडारा बाजार के मैदान जनसभा का आयोजन किया गया है।