1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अमरनाथ यात्राः 1 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगी यात्रा, रजिस्ट्रेशन शुरू

अमरनाथ यात्राः 1 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगी यात्रा, रजिस्ट्रेशन शुरू

अमरनाथ यात्रा के लिए सोमवार (5 जून) से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। इस साल यात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी, जो 31 अगस्त तक चलेगी।

By Rajni 

Updated Date

जम्मू। अमरनाथ यात्रा के लिए सोमवार (5 जून) से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। इस साल यात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी, जो 31 अगस्त तक चलेगी। रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से हो रहे हैं।

पढ़ें :- इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: विश्व का सबसे बड़ा कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन

अधिकारियों के मुताबिक, अनंतनाग जिले में पहलगाम ट्रैक और गांदरबल जिले में बालटाल दोनों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पंजाब नेशनल बैंक की 316, SBI बैंक की 99, जम्मू-कश्मीर की 90 और यस बैंक की 37 ब्रांच में किया जा सकता है। श्रद्धालु श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर यात्रा के लिए ऑनलाइन अप्लाई भी कर सकते हैं।

गाइडलाइंस के मुताबिक, 13 से 70 साल की उम्र के लोग अमरनाथ यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सभी तीर्थ स्थलों के लिए हेल्थ सर्टिफिकेट अनिवार्य है। वहीं 6 हफ्ते या उससे ज्यादा की प्रेग्नेंट महिलाओं को यात्रा करने की अनुमति नहीं है। उधर, दक्षिण कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा में शनिवार को ‘प्रथम पूजा’ के साथ ही वार्षिक अमरनाथ यात्रा की रस्मी शुरुआत हो गई।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘प्रथम पूजा’ (पहली पूजा) में शामिल हुए। इस साल तीर्थयात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी और 31 अगस्त को समाप्त होगी।

पिछले साल यात्रा में करीब 3 लाख श्रद्धालु शामिल हुए थे। अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) दुनियाभर के लोगों के लिए सुबह और शाम की आरती का सीधा प्रसारण भी करेगा। यात्रा, मौसम और कई सेवाओं का ऑनलाइन लाभ उठाने के लिए अमरनाथ यात्रा का ऐप गूगल प्ले स्टोर पर जारी कराया गया है।

पढ़ें :- BREAKING: अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी- बड़े व्यापार समझौते ने चीन को भी पीछे छोड़ा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com