Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पंजाब
  3. पंजाबः किसानों के ऊपर आंसू गैस के गोले छोड़े जाने से किसान संगठनों में रोष

पंजाबः किसानों के ऊपर आंसू गैस के गोले छोड़े जाने से किसान संगठनों में रोष

By Rakesh 

Updated Date

पटियाला। हरियाणा पुलिस की तरफ से किसानों के ऊपर आंसू गैस के गोले छोड़ने को लेकर देशभर में अलग-अलग संगठनों में रोष देखने को मिल रहा है। पटियाला में भी कांग्रेस की तरफ से पटियाला का सहारा वाला गेट से किला चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। जहां केंद्र सरकार और हरियाणा पुलिस के मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

पढ़ें :- 25 साल के हरजिंदर की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के प्रधान संजीव शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार का यह दोगला चेहरा देखने को मिल रहा है। एक तरफ तो केंद्र सरकार की तरफ से मीटिंग की बात की जा रही है तो दूसरी तरफ हमारे किसान नौजवानों पर आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। हमारे एक नौजवान किसान सुखकारण को कांग्रेस यूथ की तरफ से श्रद्धांजलि दी गई है।

Advertisement