मुंबई। फिल्म जगत की सबसे बेहतरीन अदाकारा और अपनी एक्टिग से लोगों के दिलों में राज करने वाली अनुष्का शर्मा हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब अनुष्का शर्मा कान्स में डेब्यू करने वाली हैं। जिसके लिए वो फ्रांस रवाना हो गई हैं।
पढ़ें :- 'बुलाती है, मगर जाने का नहीं...', फेमस शायर राहत इंदौरी
अनुष्का शर्मा एयरपोर्ट पर बेहद कूल लुक में स्पॉट हुईं। अनुष्का शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। फ्रांस के लिए रवाना होते समय अनुष्का कैमरे की नजरों से नहीं बच पाईं और एयरपोर्ट से उनका ब्लैक एंड व्हाइट लुक वायरल हो गया। बता दें कि एयरपोर्ट पर अनुष्का फुल ब्लैक और व्वाइड कॉन्ट्रास्ट ड्रेसिंग में दिखाई दी, जिसमें वे काफी बिंदास लग रही थीं।
कांस में अनुष्का का डेब्यू
मुंबई एयरपोर्ट लुक के लिए अनुष्का ने ब्लैक पैंट के साथ व्हाइट टी-शर्ट और कैप पहनी हुई थी। अपने कैजुअल लुक के साथ उन्होंने ब्लैक गॉगल्स लगाया हुआ था जिससे वो काफी डैशिंग दिख रही थीं।इसके साथ ही अनुष्का ने व्हाइट स्नीकर्स भी पहने हुए थे। एयरपोर्ट पर चलते हुए अनुष्का ब्लैक कलर का मास्क लगाती नजर आईं। उन्होंने एक स्लिंग बैग भी पहना हुआ था जिसका रंग भी ब्लैक ही था।
फैंस को अनुष्का शर्मा के लुक का इतंजार
पढ़ें :- Bollywood vs Hollywood : भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी चुनौती बजट नहीं, बल्कि विज़न और रिसर्च की कमी!
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा कांस 2023 में हॉलीवुड आइकन केट विंसलेट के साथ सिनेमा में महिलाओं को सम्मानित करेंगीं। ऐसे में फैंस को उनके कांस लुक का बेसब्री से इतंजार है। अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में दिखाई देंगी। यह फिल्म वूमेन क्रिकेट की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की जिंदगी से इंस्पायरड हो जो कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।