1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. पेरिस में मलाइका के साथ रोमांटिक हुए अर्जुन कपूर

पेरिस में मलाइका के साथ रोमांटिक हुए अर्जुन कपूर

बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर अपना 37वां जन्मदिन मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस में मना रहे हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 26 जून 2022। फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 37 वां जन्मदिन अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस में मना रहे हैं। अर्जुन और मलाइका दोनों ही सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं।अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।

पढ़ें :- Bollywood Affairs: इन सितारों के रिश्ते क्यों बने चर्चा का विषय?

अर्जुन सेल्फी ले रहे हैं, तो मलाइका उनके पीछे खड़ी हुई हैं। इसके साथ ही दोनों थोड़ा कोजी होते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दोनों के पीछे एफिल टावर भी साफ नजर आ रहा है, जिसकी ओर एक तस्वीर में मलाइका इशारा करती भी नजर आ रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, एफिल गुड, मुझे पता था, मैं करूंगा…।’

सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही है। अर्जुन-मलाइका बॉलीवुड के सबसे फेमस लव बर्ड में से एक है। दोनों ने साल 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिसियल किया था। इसके बाद से दोनों अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं।

पढ़ें :- बॉलीवुड का तड़का, बॉक्स ऑफिस से लेकर नई फिल्मों तक मचा धमाल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com