प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज जिले के थरवई थानातंर्गत हेतापट्टी गांव में रविवार की आधी रात हथियारों से लैस दर्जनभर डकैतों ने सराफा कारोबारी के घर में घुसकर जमकर लूटपाट की और लाखों के आभूषण लूट ले गए। लूटपाट का विरोध करने पर एक की हत्या कर दी। इस दौरान वार कर तीन लोगों को जख्मी भी कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
प्रयागराज के कमीश्नर भारी फोर्स व डॉग स्क्वॉयड के साथ घटनास्थल पर पहुंचे
घटना की जानकारी होने पर मौके पर प्रयागराज के कमीश्नर भारी फोर्स व डॉग स्क्वॉयड के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। थरवई थाना क्षेत्र के हेतापट्टी निवासी संतोष कुमार केसरवानी की कपड़े और ज्वैलरी की दुकान है। रविवार की देर रात करीब दर्जनभर से अधिक बंदूकधारी डकैत संतोष केसरवानी के घर पहुंचे और दरवाजा खोलवाकर अंदर घुस गए। ऊपरी मंजिल पर संतोष परिवार सहित रहते हैं और नीचले तल पर गहने और कपड़े की दुकान है।
दुकानदार, पत्नी आरती देवी व भाई को जमकर पीटा
लूटपाट का विरोध करने पर डकैतों ने दुकानदार संतोष कुमार और उसकी पत्नी आरती देवी व भाई अशोक केसरवानी की जमकर पिटाई की। डकैतों ने बंदूक के बल पर गहने और कपड़े की दुकान में लूटपाट करने के बाद घटनास्थल से थोड़ी दूर पर स्थित मार्केट के चौकीदार रामकृपाल की सिर कूचकर हत्या कर दी।
पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और कमीश्नर प्रयागराज रमित शर्मा, एसीपी समेत डॉग स्क्वॉयड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गांव में भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। घटना के खुलासे के लिए कमिश्नर ने टीम गठित कर दी है।