Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज में आशा वर्कर्स का प्रदर्शन, मांगों को लेकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज में आशा वर्कर्स का प्रदर्शन, मांगों को लेकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन

By HO BUREAU 

Updated Date

प्रयागराज में आशा वर्कर्स का प्रदर्शन, मांगों को लेकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Prayagraj : मानदेय बढ़ाए जाने और न्यूनतम वेतन के बराबर मानदेय घोषित करने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा वर्कर्स ने प्रयागराज में जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। AICCTU यानि ऐक्टू उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सैकड़ों आशा बहुओं ने प्रयागराज के बालसन चौराहे से कलेआशा वर्कर्स क्ट्रेट तक जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में पोस्टर बैनर लेकर आशा बहुओं ने न्यूनतम वेतन के बराबर मानदेय घोषित करने की मांग की है।

पढ़ें :- गो-मूत्र बनेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार, 10 रुपये प्रति लीटर खरीदेगी यूपी सरकार

आशा वर्कर्स ने कहा है कि 6 फरवरी 2026 को सरकार से हुए समझौते को लागू किया जाए। इसके साथ ही 2019 से 2026 मार्च तक के बकाया प्रोत्साहन राशियों का एक मुश्त भुगतान की भी मांग की गई है। आशा बहुओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी आह्वान के तहत जिला कलेक्ट्रेट कूच किया है। आशा बहुओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं तो अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे। इसके साथ ही सरकार का भी विरोध करेंगे।

नोट (डिस्क्लेमर)
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

शोएब रिज़वी

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं के आरोप, मरीजों की सुविधाओं पर उठे सवाल
Advertisement