Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः रोहतक से जुड़ा अयोध्या, फरक्का एक्सप्रेस से रामलला के दर्शन कर पाएंगे श्रद्धालु

हरियाणाः रोहतक से जुड़ा अयोध्या, फरक्का एक्सप्रेस से रामलला के दर्शन कर पाएंगे श्रद्धालु

By Rakesh 

Updated Date

रोहतक। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रोहतक व आसपास के क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात मिली है। रोहतक अब सीधे अयोध्या से जुड़ गया है। अब श्रद्धालु आसानी से रामलला के दर्शन के लिए जा सकते हैं। जिसके लिए बठिंडा से मालदा टाउन के लिए फरक्का एक्सप्रेस चलाई गई है। इसका रोहतक और बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव है।

पढ़ें :- लखनऊ में ट्रेन से कट कर युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

आज इस ट्रेन को रोहतक के भाजपा सांसद अरविंद शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया और खुद भी इस ट्रेन से यात्रा की। उन्होंने कहा कि 500 साल की लड़ाई के बाद रामलला अयोध्या में विराजमान हुए हैं। ऐसे में इस ट्रेन की सौगात मिलना मील का पत्थर साबित होगी। अब आसानी से श्रद्धालु राम मंदिर में रामलला के दर्शन कर पाएंगे।

वे रेल मंत्री और प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हैं, जो उनकी मांग को मानकर यहां की जनता को इह ट्रेन की सौगात दी है। कहा कि जो रामलला को राजनीतिक विषय बनाने का आरोप लगाते हैं वे राम भक्त नहीं है। इस मौके पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि हमने मुगलों, अंग्रेजों व कांग्रेसियों से लड़ाई लड़ कर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने में जीत हासिल की है।

Advertisement