Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ayodhya: राम जन्मभूमि स्थल को मिली बम से उड़ाने की ‘धमकी’, मचा हड़कंप; पुलिस विभाग अलर्ट

Ayodhya: राम जन्मभूमि स्थल को मिली बम से उड़ाने की ‘धमकी’, मचा हड़कंप; पुलिस विभाग अलर्ट

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Ayodhya bomb threat call: एक बहुत बड़ी खबर उत्तर प्रदेस्क से सामने आ रही है जहां के अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. इसकी सूचना मिलने पर सुरक्षा एजेंसियां यहां अलर्ट मोड पर आ गई हैं. नेपाल से शालिग्राम पत्थर उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचने पर जहां पूरा देश उत्साहित है, प्रसन्नचित है. वहीं, रामजन्म भूमि को बम से उड़ाने की धमकी देने के बाद शासन-प्रशासन हरकत में आ गया है.

पढ़ें :- कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर में मुकदमा दर्ज, आयोजकों ने लगाया धोखाधड़ी और मानहानि का आरोप

जनकपुर से देव शिला लेकर बुधवार की देर रात यात्रा अयोध्या पहुंची थी. गुरुवार सुबह विधि पूर्वक इसका पूजन-अर्चन किया गया. प्रदेश और देश में इसकी खुशियां मनाई जा रही हैं.

पुलिस को सूचना देने वाले मनोज कुमार बताते हैं कि वो इस समय प्रयागराज में कल्पवास कर रहे हैं. उनका निवास राम जन्मभूमि से सटे रामलला सदन मंदिर में है. मनोज ने बताया कि सुबह लगभग 5:30 बजे उन्हें एक फोन आता है जिसमें फोन करने वाला शख्स कहता है कि सुबह 10 बजे तक राम जन्मभूमि को बम से उड़ा देगा. इसके बाद मनोज कुमार ने थाने को इसकी सूचना दी.

पुलिस को जैसे ही राम जन्मभूमि को उड़ाने की सूचना मिली वो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई. जिस नंबर से फोन आया था उसकी जांच-पड़ताल की जा रही है. वो इस पर कुछ भी बोलने से बच रही है. इसके अलावा, खुफिया विभाग भी धमकी मिलने के बाद अलर्ट मोड में है.

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
Advertisement