Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बस्ती : पुलिस ने जब्त की 6.75 लाख की नकदी

बस्ती : पुलिस ने जब्त की 6.75 लाख की नकदी

By Rajni 

Updated Date

बस्ती। यूपी के बस्ती नगर निकाय चुनाव के लिए गठित उड़नदस्ते व पुलिस ने मंगलवार की देर रात पौने सात लाख रुपये की नकदी पकड़ी है। पुलिस ने रुपये को जब्त करते हुए गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

नगर पंचायत कप्तानगंज के स्टेटिक टीम के प्रभारी एसडीएम (न्यायिक) हर्रैया मनोज कुमार, प्रवीण कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय गश्त पर थे।

इस दौरान कस्बे में एक बोलेरो गाड़ी को रोक कर जांच की तो उसमें एक बैग में छह लाख 75 हजार रुपये मिले। जिसके बारे में गाड़ी में सवार राजन अग्रहरि निवासी महराजगंज थाना कप्तानगंज कोई अभिलेख नहीं दिखा पाए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी व रुपये को कब्जे में ले लिया।

Advertisement