Smartwatches Under 5000: अगर आप भी स्मार्टवॉच खरीदने का मन बना रहे हैं, तो ये लेख आपके लिए ही है। इसमें आपको बाजार में उपलब्ध 5000 से कम कीमत वाली कुछ स्मार्टवॉच के बारे में बताया गया है।
Updated Date
नई दिल्ली, विकास आर्य : स्मार्टवॉच युवाओं को बेहद पसंद आती है। आज के दौर में टेक्नोलॉजी और ट्रेंड के साथ चलना भी जरूरी है। युवाओं की जरूरतों को देखते हुए आज भारतीय बाजार में कई कंपनी अपनी स्मार्टवॉच लॉन्च कर चुकी है। इन स्मार्टवॉच में युवाओं को एक से बढ़कर एक फीचर मिल जाते हैं। इन स्मार्टवॉच में बल्ड प्रेशर मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन टैकिंग व स्लीप मॉनिटरिंग के साथ ही ईसीजी के भी फीचर मिलने लगे हैं। लेकिन फीचर के अनुसार ही इनके प्राइस भी अलग-अलग होते हैं। आज हम आपको बजट में आने वाली कुछ स्मार्टवॉच के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में हमने 5000 (Best News Smartwatches Under 5000) से सस्ती कीमत वाली स्मार्टवॉच को शामिल किया गया है।




