Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. गुरु नानक जयंती पर राहुल गांधी ने नांदेड़ के गुरुद्वारे में टेका मत्था,पहनी केसरिया पगड़ी

गुरु नानक जयंती पर राहुल गांधी ने नांदेड़ के गुरुद्वारे में टेका मत्था,पहनी केसरिया पगड़ी

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने से पहले नांदेड़ जिले में एक गुरुद्वारे में मत्था टेका.यात्रा के सोमवार रात तेलंगाना से महाराष्ट्र में प्रवेश के बाद मंगलवार सुबह कांग्रेस सांसद ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर गुरुद्वारा यादगारी बाबा जोरावर सिंहजी फतेह सिंहजी में मत्था टेका.कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले गुरुद्वारा पहुंचे. इस दौरान राहुल गांधी ने केसरिया पगड़ी भी पहनी. कांग्रेस पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया कि गुरुद्वारे में राहुल गांधी ने सद्भाव व समानता के लिए प्रार्थना की.

पढ़ें :- इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: विश्व का सबसे बड़ा कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन
पढ़ें :- BREAKING: अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी- बड़े व्यापार समझौते ने चीन को भी पीछे छोड़ा

बता दें, राहुल गांधी सोमवार को तेलंगाना से महाराष्ट्र पहुंचे थे. यहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही वह गुरुद्वारा पहुंच गए.पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत गुरुद्वारे से हुई. इसके बाद यह यात्रा बिलोली जिले के अटकली में रुकेगी.शाम चार बजे यात्रा फिर से शुरू होगी, जो सात बजे भोपाला में रुकेगी. वहीं यात्रा का रात्रि प्रवास बिलोली के गोदावरी मनार शुगर फैक्ट्री मैदान में होगा.

Advertisement