Bhola Teaser Out: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ का टीजर रिलीज हो गया है। ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) के सुपरहिट होने के बाद सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) अब फिल्म ‘भोला’ लेकर आ रहे हैं. फिल्म के मोशन पोस्टर के बाद अब टीजर को रिलीज कर दिया गया है. एक्ट्रेस तब्बू के साथ ‘भोला’ (Bholaa) से अजय देवगन फिर दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी में हैं. अजय ने इस फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन भी किया है.
पढ़ें :- 'बुलाती है, मगर जाने का नहीं...', फेमस शायर राहत इंदौरी
फिल्म के टीजर की शुरुआत लखनऊ के एक अनाथ आश्रम सरस्वती से होती है, जिसमें ज्योति नाम की लड़की रहती है. ज्योति से एक महिला रात में जल्दी सोने के लिए कहती हैं, क्योंकि अगले दिन कोई उससे मिलने आ रहा है.
किसी के मिलने आने के बात जानने के बाद से ही ज्योति सो नहीं पाती और बस ये पता लगाने की कोशिश करती है कि आखिर कौन है जो उससे मिलने आ रहा है. वह सोचती है ‘दादा, दादी, नाना, नानी आखिर कौन है जो आ रहा है. वहीं जेल की झलक भी देखने को मिलती है, जिसमें अजय देवगन गीता पढ़ते दिखाई देते हैं.
मोशन पोस्टर हो चुका है रिलीज
अभी कुछ समय पहले ही अजय देवगन ने अपनी मोस्ट अवेडेट फिल्म ‘भोला’ का मोशन पोस्टर रिलीज किया है. इस पोस्टर को एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस मोशन पोस्टर से आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि अजय की ये फिल्म फुल ऑन एक्शन पैकेज होगी. पोस्टर में आप त्रिशूल, धमाकेदार बैक ग्राउंड म्यूजिक सुन सकते हैं. वहीं पोस्टर में अजय की झलक भी दिखती है, वह भस्म लगाते नजर आते हैं.
साउथ फिल्म ‘कैथी’ की है रीमेक
पढ़ें :- बाली मंदिर पहुंचे आयुष्मान-समीक्षा, किया शुद्धिकरण अनुष्ठान
सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ साउथ सुपरस्टार कार्थी शिवकुमार की सुपरहिट फिल्म ‘कैथी’ का हिंदी रीमेक है. साल 2019 में आई तमिल फिल्म कैथी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. मोशन पोस्टर के साथ ‘भोला’ के टीजर की अनाउंसमेंट भी हुई है. बता दें कि कल यानी 22 नवंबर को भोला का टीजर रिलीज किया जाएगा.