Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. युवाओं के लिए अच्छी खबर, बिहार में जल्द ही होगी 45 हज़ार शिक्षकों की भर्ती

युवाओं के लिए अच्छी खबर, बिहार में जल्द ही होगी 45 हज़ार शिक्षकों की भर्ती

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

MP: Schools class one to fifth also open from 20 September

बिहार : शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही राज्य में बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति हो सकती है। जानकारी के अनुसार साल 2022 में राज्य में 45000 हजार से अधिक पदों पर शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की बहाली की जाएगी। बिहार लोक सेवा आयोग  के माध्यम से इन सभी पदों पर नियुक्ति की जायेगी। जानकारी के अनुसार इन सभी पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी मिलेगी और सभी की नियुक्तियां वेतनमान के अनुसार की जायेंगी।

पढ़ें :- Bihar News: सीवान में राम जानकी पथ निर्माण का मुआवजा पचरुखी और बसंतपुर अंचल में बाटने की प्रक्रिया शुरू

गौरतलब है कि पंचायतों और नगर में पहले प्रारंभिक शिक्षकों के लिए 40518 पद होते थे। लेकिन अब इन पदों को सरकार ने सरेंडर करते हुए सरकार के द्वारा प्रधान शिक्षकों के पदों का भी सृजन किया गया है। जानकारी के अनुसार बिहार सरकार में प्रधान शिक्षक के 40518 पदों पर भी नियुक्ति होगी। जिसके बाद इन नए पद पर नियुक्त प्रधान शिक्षक राज्य के माध्यमिक स्कूलों में प्रधान शिक्षक के रूप में नियुक्त किये जायेंगे। बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी इसको लेकर अपने बयान में कहा था कि प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक के पदों के सृजन की मंजूरी दे दी गई है।

Advertisement