Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Birthday Special Bipasha Basu: फिटनेस फ्रीक हैं बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस बिपाशा बासु, मल्टीस्टारर फिल्म से की थी शुरुआत

Birthday Special Bipasha Basu: फिटनेस फ्रीक हैं बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस बिपाशा बासु, मल्टीस्टारर फिल्म से की थी शुरुआत

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

बिपाशा बासु बॉलीवुड की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में से एक हैं। बिपाशा आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं।  7 जनवरी, 1979 को जन्मी बिपाशा बसु ने साल 2001 में फिल्म ‘अजनबी’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

पढ़ें :- वरुण धवन और मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री: पर्दे पर ताज़गी का नया धमाका

इस फिल्म में बिपाशा के साथ अक्षय कुमार, बॉबी देओल और करीना कपूर मुख्य भूमिका में थी। फिल्म में बिपाशा के अभिनय को काफी पसंद किया गया और उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इसके बाद बिपाशा ने हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलगु, बंगाली और अंग्रेजी की कई फिल्मों में अभिनय किया। बिपाशा की प्रमुख फिल्मों में राज, जिस्म, फुटपाथ, रक्त, अपहरण, ओमकारा, रेस, दम मारो दम, प्लेयर्स, हमशकल्स आदि शामिल हैं।

पढ़ें :- समर वेकेशन में घूमने के लिए भारत के अंडररेटेड टूरिस्ट प्लेस

बिपाशा आखिरी बार साल 2015 में फिल्म ‘अलोन’ में करण सिंह ग्रोवर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आईं थी। साल 2016 में बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर ने शादी कर ली।

बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी की गिनती बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल में होती है। शादी के बाद अभिनय जगत से बिपाशा ने दूरी बना ली ,लेकिन साल 2020 में आई वेब सीरीज डेंजरस से उन्होंने अभिनय जगत में कमबैक किया और दर्शकों की वाहवाही लूटी।

पढ़ें :- दिल्ली में आज से शुरू हुआ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026, दुनियाभर की फिल्मों का होगा संगम

बिपाशा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और फैंस के साथ जुड़ी रहती है । अपनी फिटनेस के लिए मशहूर बिपाशा की सोशल मीडिया पर फैन फोलोइंग लाखों में है।

 

Advertisement