मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

सैन्य सौदे में संजय भंडारी के रिश्वत लेने के मामले पर BJP का कांग्रेस पर हमला, कहा- भ्रष्टाचार कांग्रेस शासन में कूट-कूट कर भरा हुआ है

इंडिया वॉइस

BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि भ्रष्टाचार कांग्रेस शासन में कूट-कूट कर भरा हुआ है।

military deal
शेयर करें

नई दिल्ली, 11 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी ने 2011 में हुए सैन्य सौदे में संजय भंडारी के रिश्वत लेने की बात स्वीकार करने से जुड़े समाचारों का हवाला देते हुए मंगलवार को कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधा है।

BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मंगलवार को कहा कि भ्रष्टाचार कांग्रेस शासन में कूट-कूट कर भरा हुआ है।

BJP मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए भाटिया ने कहा कि कांग्रेस शासन में ऐसी व्यवस्था बनी थी कि वो रक्षा सौदों में भी कमीशनखोरी करते थे। उन्होंने कहा कि कई मीडिया चैनल्स और अखबारों में खबर आई है कि संजय भंडारी जो कि रॉबर्ट वाड्रा के घनिष्ठ मित्र हैं, वो लंदन में एक मुकदमा दायर करते हैं। इस मुकदमे में उन्होंने खुद कबूला है कि 2011 में इनका और एक थेल्स कंपनी जो कि लड़ाकू विमान के अपग्रेड करने का काम करती है, उसका करार हुआ था। दायर मुकदमे में वो कहते हैं कि जो करार संजय भंडारी और थेल्स कंपनी में हुआ है, उसमें करीब-करीब 170 करोड़ की रिश्वत संजय भंडारी को मिलनी थी, जो तथ्य सामने आए हैं, उसमें 75 करोड़ रुपये UPA सरकार के समय में इन्हें मिल गए हैं।

गौरव भाटिया ने कहा कि आज सवाल ये उठता है कि कांग्रेस पार्टी जब सत्ता में आती है तो उनकी प्राथमिकता अपनी तिजोरी भरना क्यों होता है? जवान जब बुलेटप्रूफ जैकेट मांग रहे होते हैं तो ये VVIP हेलीकॉप्टर क्यों खरीद रहे होते हैं?। उन्होंने कहा कि अब पता चल गया है कि कहीं भी भ्रष्टाचार है तो कांग्रेस पार्टी का तार है। ये जो कमीशनखोरी का कल्चर है, ये कांग्रेस पार्टी में ऐसी व्यवस्था बनी हुई थी कि वो रक्षा सौदों में भी कमीशनखोरी करते थे।

शेयर करें