Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों पर भाजपा अध्यक्ष ने जताई चिंता, कहा- कॉलोनियों में नहीं की जा रही फॉगिंग

दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों पर भाजपा अध्यक्ष ने जताई चिंता, कहा- कॉलोनियों में नहीं की जा रही फॉगिंग

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली में डेंगू की असामान्य वृद्धि पर चिंता व्यक्त की है। कहा कि कॉलोनियों में फॉगिंग नहीं की जा रही है। श्री सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार या दिल्ली नगर निगम द्वारा डेंगू के आंकड़ों को दबाना और जारी न करना स्पष्ट रूप से स्थिति की भयावहता की ओर इशारा करता है।

पढ़ें :- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार, 1 नवंबर से 28 फरवरी तक बरतनी होंगी ये सावधानियां

अरविंद केजरीवाल सरकार और एमसीडी ने दिल्लीवासियों को पूरी तरह से विफल कर दिया है और दिल्ली को डेंगू राजधानी बना दिया है। श्री सचदेवा ने कहा कि चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार डेंगू का एक नया डेन-2 वायरस है, जो तेज बुखार के अलावा लीवर के लिए घातक साबित हो रहा है।

केजरीवाल सरकार डेंगू का डेटा करे जारीः वीरेंद्र सचदेवा 

श्री सचदेवा ने कहा है कि पैथोलॉजिस्ट बताते हैं कि आज डेंगू की जांच दर पिछले दशक में सबसे ज्यादा है। संदिग्ध डेंगू की जांच कराने वाले 40 फीसदी मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। इसके अलावा दिल्ली में केंद्र सरकार के अस्पताल नियमित रूप से डेंगू से होने वाली मौतों की रिपोर्ट दे रहे हैं, लेकिन केजरीवाल सरकार डेंगू से लड़ने के बजाय दैनिक डेंगू डेटा को दबाने में व्यस्त है।

कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार को तुरंत डेंगू डेटा जारी करना चाहिए अन्यथा दिल्ली भाजपा सार्वजनिक विरोध करने के लिए मजबूर होगी। श्री सचदेवा ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि वे डेंगू से लड़ने के लिए बुनियादी सावधानियां बरतें और यह सुनिश्चित करें कि खुले में पानी जमा न हो।

पढ़ें :- दिल्ली में लगातार प्रदर्शनों से व्यापारियों को 3,000 करोड़ रुपए का नुकसान, सप्लाई चेन भी टूटी : CTI
Advertisement