गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट गुरुवार को जारी कर दी गई है. दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में लिस्ट फाइनल कर दी गई थी .गुजरात के वर्तमान सीएम भूपेन्द्र पटेल घाटलोढ़िया से चुनाव लड़ेंगे. भाजपा मुख्यालय में मनसुख मंडाविया, भूपेन्द्र यादव और सी.आर. पाटिल द्वारा संयुक्त प्रेस वार्ता कर इसकी घोषणा की गयी. साथ ही जाम नगर नॉर्थ से क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी बीजेपी की उम्मीदवार होगी.
पढ़ें :- तेल की किल्लत, दुनिया में तनाव… और भारत के लिए नया रास्ता: क्या अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही भविष्य हैं?
कौन कहां से लड़ेगा चुनाव, देखिए लिस्ट
1. भूपेंद्र पटेल – घाटलोडिया सीट
2. त्रिकम बिजल छंगा – अंजार सीट
3. मालती माहेश्वरी – गांधीधाम सीट
पढ़ें :- ₹10,000 में 5G! 2026 में भारत का स्मार्टफोन गेम बदल रहा है सस्ता, दमदार और फ्यूचर-रेडी
4. जयेश रदडिया – जेतपुर सीट
5. प्रद्युम्न सिंह – अब्दसा सीट
6. महेश काशवाला – सावरकुंडला
7. उदय कांगड़ – राजकोट पूर्व
8. पभुबा मानेक – द्वारका
पढ़ें :- धुरंधर 2 पर राम गोपाल वर्मा का धमाकेदार बयान: "यह फिल्म नहीं, एक फैसला है"
9. भगवान बराड़ – तलाल
10. जयसुख काकड़िया – धारी
11. दर्शन देशमुख – नंदोडी
12. केशुभाई नाकरानी – गरियाधारी
13. किशोर कनानी – वराछा
14. ईश्वरसिंह पटेल – अंकलेश्वर
पढ़ें :- दिल्ली में ट्रैफिक से राहत की बड़ी तैयारी: बारापुला फेज-III और MB रोड कॉरिडोर को मिली मंजूरी
15. प्रवीणभाई घोघराई – करंजी
16. वीनू मोरादिया – कटारगाम
17. विजय पटेल- डांग
18. नरेश पटेल – गंडेविक
19. पीयूष पटेल – वासंदा
वहीं क्रिकेटर रविंद्र जडे़जा की पत्नी को जामनगर नॉर्थ से टिकट दिया गया है. गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी माजुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे. हार्दिक पटेल विरमगाम सीट से चुनाव लड़ेंगे.भाजपा ने मोरबी के पूर्व विधायक कांतिलाल अमृतिया को टिकट दिया, जबकि मोरबी के मौजूदा विधायक बृजेश मेरजा का टिकट कट गया. कांतिलाल अमृतिया ने इस दौरान नदी में कूदकर लोगों को बचाया था.