दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) चुनाव के लिए बीजेपी ने वचन पत्र जारी कर दिया है. वचन पत्र में बीजेपी ने कहा है कि दिल्ली के लोगों को साफ पानी देना हमारी प्राथमिकता है. बीजेपी ने कहा है कि हर घर को नल से पानी देंगे. साथ ही बीजेपी ने अपने वचन पत्र में हर झुग्गी वालों को घर देने का वादा किया है.
पढ़ें :- ऑपरेशन शस्त्र: दिल्ली पुलिस का सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन के खिलाफ अभियान
वचन पत्र जारी करने के मौके पर दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, “हर घर को नल से जल मिले, ऐसी अरविंद केजरीवाल की रुचि नहीं है, क्योंकि उनकी टैंकर माफिया से सांठगांठ है.” उन्होंने कहा कि एक तरफ झूठ बोलने वाली केजरीवाल सरकार है, जो सिर्फ वादे करती है और उन्हें पूरा नहीं करती. दूसरी तरफ बीजेपी है, जो अपने हर वादे को पूरा करती है.
जो कहते हैं, वो करते हैं!
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने अपने झुग्गीवासी भाई-बहनों को मकान देने का वादा किया था जिसको 3024 फ्लैट्स देकर उन्होंने पूरा किया।
ऐसा ही मकान सभी झुग्गी वालों को देगी भाजपा!
पढ़ें :- BREAKING: 6 फ़रवरी 2026 का हादसा - DJB के खोदे गड्ढे ने 25 वर्षीय युवक की ज़िंदगी छीन ली, लापरवाही पर विवाद तेज़
यह वचन पत्र भाजपा सभी झुगिवासियों से भरवाएगी।#BJPDeliversAAPFails pic.twitter.com/f4N05avGoY
— Adesh Gupta (@adeshguptabjp) November 10, 2022
दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो पूरे देश को अपने परिवार के रूप में मानते हैं, उनकी बेहतरी के लिए प्रयास करते हैं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी की सफाई पर झूठ बोला और भविष्य में सफाई का फिर से झूठा वादा किया.
पिछले महीने, प्रधानमंत्री मोदी ने इन-सीतू स्लम रिहैबिलिटेशन (आईएसएसआर) परियोजना के हिस्से के रूप में राष्ट्रीय राजधानी में 3,024 नवनिर्मित आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) फ्लैटों का उद्घाटन किया और भूमिहीन शिविर में झुग्गीवासियों को उनकी चाबियां सौंपीं.
पढ़ें :- BREAKING: अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी- बड़े व्यापार समझौते ने चीन को भी पीछे छोड़ा
मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर साधा निशाना
आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां झुग्गी, वहीं मकान वाला वादा पूरा किया है. उन्होंने आगे कहा कि हम दिल्ली के हर झुग्गी वासी से ये वचन पत्र भरवाएंगे और सभी को जहां झुग्गी, वहीं मकान के तहत मकान देंगे. इस दौरान बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को कई गारंटी दी थी, लेकिन आजतक वो गारंटी पूरी नहीं हुईं. उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली को गैस चेंबर बना डाला है.