Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सराहनीयः शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. जितेन्द्र सिंह ने किया प्रोत्साहित

सराहनीयः शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. जितेन्द्र सिंह ने किया प्रोत्साहित

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत मंगलवार को दिल्ली भाजपा के महरौली जिले एवं दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा ने महरौली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

पढ़ें :- Delhi : प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ तो दिया थप्पड़, अब खेद व्यक्त करना पड़ गया, Video वायरल

स्वास्थ्य अधिकारियों को सौंपा गया 137 यूनिट रक्त 

इस कैंप के माध्यम से 137 यूनिट रक्त एकत्र कर स्वास्थ्य अधिकारियों को सौंपा गया। केन्द्रीय राज्य मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह ने सांसद रमेश बिधूड़ी की उपस्थिति में रक्तदानी युवाओं को प्रोत्साहित किया। डा. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। इस पुनीत कार्य के जरिए हम समाज के ही नहीं बल्कि सैन्यबलों के भी काम आते हैं।

उन्होंने उपस्थित युवाओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबके समग्र विकास में यकीन रखते हैं। हमको यह सुनिश्चित करना होगा कि भारत रोगियों एवं सेना की रक्त आवश्यकता में भी सशक्त हो। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह, महरौली जिलाध्यक्ष रणवीर तंवर, युवा मोर्चा प्रभारी विक्रम बिधूड़ी एवं महामंत्री सुमित त्यागी आदि उपस्थित थे।

पढ़ें :- साइकिल घोटाले के आरोपों पर BJP का AAP पर पलटवार, कहा - ‘राजनीति के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रही है AAP’
Advertisement