दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ भाजपा की ओर से कई जगहों पर चक्का जाम किया गया। इसका असर दिल्ली की मुख्य सड़कों पर देखा गया। सुबह बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की मुख्य सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया। कार्यकर्ताओं ने अक्षरधाम मंदिर सहित एनसीआर के विभिन्न मार्गों पर चक्का जाम किया। बीजेपी दिल्ली के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अक्षरधाम मंदिर पर चल रहे चक्का जाम विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया और दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पढ़ें :- मिग-21: भारतीय आसमान का शेर, जिसने दुश्मनों को कांपने पर मजबूर किया, अब इतिहास का हिस्सा
आदेश गुप्ता का कहना है कि दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति शहर को शराब नगरी बनाने पर तुली है। लेकिन बीजेपी के होते ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा हमारा विरोध शराब नीति वापस लिए जाने तक जारी रहेगा।
दरअसल, बीते दिनों दिल्ली सरकार की ओर से शराब नीति में कुछ बदलाव किए गए थे। इस बदलाव के तहत दिल्ली में करीब 849 नई शराब की दुकानें खोलने का प्रस्ताव है। नई आबकारी नीति के अंतर्गत दिल्ली के हर वार्ड में शराब की तीन नई दुकानें होंगी। इस नीति को लेकर ही बीजेपी दिल्ली सरकार को घेरने में लगी है।
सोमवार बीजेपी के जाम के चलते एनएच 24, लक्ष्मी नगर, लोनी बॉर्डर, पंजाबी बाग, आजादपुर, नांगलोई, बदरपुर बॉर्डर व दक्षिण दिल्ली में लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा।
बीजेपी दिल्ली के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ट्वीट करते हुए लिखा है “नई शराब नीति वापस लो, दिल्ली के युवाओं को नशे में मत झोंको।”
पढ़ें :- लालू परिवार में फूट: रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी सहित अन्य सदस्यों को किया अनफॉलो, राजनीतिक अटकलें तेज़
नई शराब नीति वापस लो, वापस लो!
दिल्ली के युवाओं को नशे में मत झोंको @ArvindKejriwal!#SharabNitiParChakkaJam pic.twitter.com/aDTxynMrBF
— Adesh Gupta (@adeshguptabjp) January 3, 2022
Reality of @ArvindKejriwal!
पढ़ें :- दिल्ली छात्र संघ चुनाव में ABVP ने मारी बाज़ी: 4 में से 3 सीटों पर कब्जा, एक सीट NSUI को
Promised 500 schools & 20 colleges, but didn’t open one!
What is he opening? 850 liquor shops!#SharabNitiParChakkaJam pic.twitter.com/zGCSHlcdp7
— Adesh Gupta (@adeshguptabjp) January 3, 2022
वहींं दिल्ली युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तेजिंदर सिंह बग्गा ने ट्वीटर पर लिखा है केजरीवाल के द्वारा “दिल्ली में 1000 जगहों पर मोहल्ला ठेका बनाये जाने के खिलाफ दिल्ली बेजीपी का विरोध प्रदर्शन।”
केजरीवाल द्वारा दिल्ली में 1000 जगह मोहल्ला ठेका बनाये जाने के खिलाफ दिल्ली बीजेपी का#SharabNitiParChakkaJam pic.twitter.com/e2kpmLwLSh
पढ़ें :- PM मोदी @75: सेवा, समर्पण और संकल्प को राज्यों के सीएम का सलाम
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) January 3, 2022