Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच खूनी झड़प, दो गंभीर

तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच खूनी झड़प, दो गंभीर

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली तिहाड़ जेल के भीतर एक बार फिर कैदियों के बीच खूनी झड़प हो गई है। यहां कैदियों के दो गुटों में गैंगवार हुआ है। इस हमले में दो कैदी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पढ़ें :- हरियाणाः केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों को बातचीत के लिए बुलाया

जेल के भीतर आला ​अधिकारियों ने पहुंचकर हालात को काबू में किया और घायलों को फौरन डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों ही गुट के कैदी संगीन मामलों में विचाराधीन हैं। तिहाड़ जेल में इन गुटों के कैदियों में टकराव था और सोमवार को यह आमने सामने आते ही खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों अलग-अलग गैंग से जुड़े हुए हैं।

कैदियों ने तिहाड़ जेल के अंदर बनाए गए नुकीले सुए से एक दूसरे पर हमला किया। इस घटना के बाद जेल के भीतर हड़कंप मच गया। केंद्रीय कारागार तिहाड़ की जेल नंबर 1 में बदमाशों के बीच सोमवार को हुई झड़प के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन और वहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले 2 मई को लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल के अंदर ही निर्मम हत्या कर दी थी।

Advertisement