1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. भाई ने बहन को नम आंखों से किया विदा, सोशल मीडिया पर तस्वीर और वीडियो हुआ वायरल,देखें

भाई ने बहन को नम आंखों से किया विदा, सोशल मीडिया पर तस्वीर और वीडियो हुआ वायरल,देखें

ससुराल सिमर का फेम शोएब इब्राहिम की बहन सबा का निकाह बहुत अच्छे से हुआ है । अब शादी के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और फैंस फोटो और वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है।  शोएब के फॉलोअर्स उनके व्लॉग का इंतजार कर रहे हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

ससुराल सिमर का फेम शोएब इब्राहिम की बहन सबा का निकाह बहुत अच्छे से हुआ है । अब शादी के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और फैंस फोटो और वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है।  शोएब के फॉलोअर्स उनके व्लॉग का इंतजार कर रहे हैं।

पढ़ें :- राजपाल यादव का मामला: चेक बाउंस से जेल तक, और क्या है नवीनतम?

इस बीच उन्होंने इंस्टा पर तस्वीरें शेयर की हैं। वही हर कोई शोएब और उनकी वाइफ दीपिका कक्कड़ की जमकर तारीफ कर रहा है। उन्हें बेस्ट भाई और भाभी कहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनसे काफी खुश भी है।

सोमवार को उन्होंने एक इमोशनल तस्वीर पोस्ट की। इसमें शोएब अपनी बहन का माथा चूमते दिख रहे हैं। उनकी बहन काफी इमोशनल दिख रही हैं। इस फोटो के साथ शोएब ने कोई कैप्शन नहीं दिया है। उन्हें लोगों के कई कमेंट्स मिले हैं।

एक यूजर ने लिखा है, दुनिया का सबसे अच्छा भाई। एक और कमेंट है, इस फीलिंग को जताना बहुत कठिन है। कुछ लोगों ने दीपिका कक्कड़ की भी तारीफ की है और उन्हें बेस्ट भाभी बताया है। एक फॉलोअर ने लिखा है कि भाई, भाभी ने अम्मी, अब्बू की तरफ फर्ज निभाया है

पढ़ें :- युवा देश, बूढ़ी संसद? भारत को चाहिए सोच में भी पीढ़ीगत बदलाव

एक वारल वीडियो में शोएब और दीपिका बहन को विदा करने पकड़कर ले जा रहे हैं। इसमें तीनों लोग काफी इमोशनल दिख रहे हैं। उनके चेहरे से पता लग रहा है कि रोए हैं। इसके बाद गाड़ी का सीन दिखाया जाता है जिसमें सबा अपने आंसू पोछती हैं। शोएब खिड़की के बाहर से उनको पकड़े दिखाई देते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com