Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हरदोई में दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी से लूट, घर से दुकान जाते समय हुई वारदात

हरदोई में दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी से लूट, घर से दुकान जाते समय हुई वारदात

By Rakesh 

Updated Date

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले के सवायजपुर में दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी से लूट हो गई। तीन बदमाशों ने हमला कर सर्राफा व्यापारी को लूट लिया। बदमाश 20 हजार नकदी, जेवर से भरा बैग और बाइक लूटकर फरार हो गए।

पढ़ें :- लखनऊ में बड़ी वारदात, ICICI बैंक के बाहर पति ने पत्नी को गोली मारकर की हत्या

सर्राफा व्यापारी घर से दुकान जा रहा था। इसी दौरान उसके साथ लूट की घटना हो गई। स्टंप और बैट लेकर बैठे तीन लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर एएसपी दुर्गेश सिंह मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है। घटना सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के औहदपुर के हड़हा गांव की है।

Advertisement