Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ठगी का तरीकाः ATM पर स्टीकर चिपकाकर ठप किया ट्रांजैक्शन, फिर निकाला पैसा

ठगी का तरीकाः ATM पर स्टीकर चिपकाकर ठप किया ट्रांजैक्शन, फिर निकाला पैसा

By Rakesh 

Updated Date

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में साइबर क्राइम करते हुए ठगी का मामला सामने आया है। जिसकी करतूत सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। दिल्ली लखनऊ हाईवे पर हरदोई स्थित लखनऊ रोड पर एक एटीएम पर यूजर्स के हजारों रुपए कैसे ठगे गए। इसकी कहानी बेहद आश्चर्यचकित कर देने वाली है।

पढ़ें :- यूपी में सरकारी नौकरियों के लिए चरित्र सत्यापन के नियम सख्त, हिंसक गतिविधियों से जुड़े लोग होंगे अयोग्य

बैंक के जिस एटीएम को आप देख रहे हैं, इसमें एक एटीएम मशीन लगी है। एटीएम में जहां से पैसे निकालते हैं, वहां पर एक स्टीकर को देखिए यह स्टिकर साइबर क्राइम करने वाले ने लगाया है। ग्राहक पहले कार्ड स्वाइप करता है। उसके बाद पिन डायल करता है। उसके बाद जब पैसे लेने की बारी आती है तो वहां पर एक स्टीकर लगा है जिससे कि पैसे बाहर नहीं निकलते। ग्राहक यह सोचकर कि शायद बैंक ने इसको बंद कर रखा है, चला जाता है।

ऐसे में साइबर ठग वापस अंदर आते हैं और स्टीकर हटाकर पैसे निकाल कर फिर रफू चक्कर हो जाते हैं। ऐसे ही हरदोई के इस एटीएम पर 8 से 10 ट्रांजैक्शन हुए और पैसे ठग लेकर फरार हो गए हैं। हालांकि पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर आकर मामले की जांच कर रही है।

यह ठगी का मामला एक अनोखे तरीके का है। नए-नए तरीके ठगी के आते हैं। ऐसे में बेहतर है कि ग्राहकों को यह समझना चाहिए कि वह ट्रांजैक्शन जब तक नहीं हो जाता है तब तक उन्हें एटीएम से बाहर नहीं जाना है।

पढ़ें :- दो पैन कार्ड मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम को हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित
Advertisement