Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. कैबिनेट- दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक करने से जुड़े विधेयक को मंजूरी

कैबिनेट- दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक करने से जुड़े विधेयक को मंजूरी

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 22 मार्च। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली के तीन नगर निगमों को एक करने के विधेयक को मंजूरी दे दी है। विधेयक मंजूरी के बाद अब पारित किए जाने के लिए संसद में पेश होगा।

पढ़ें :- दिल्ली छात्र संघ चुनाव में ABVP ने मारी बाज़ी: 4 में से 3 सीटों पर कब्जा, एक सीट NSUI को

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार मौजूदा बजट सत्र 2022 के दौरान संसद में विधेयक पेश करेगी। संसद से मंजूरी के बाद तीनों निगमों को एक करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में तीनों नगर निगमों के लिए चुनाव अप्रैल में होने थे। हालांकि केन्द्र सरकार के इस आशय की जानकारी मिलने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी घोषणा को टाल दिया था।

Advertisement