Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के हमलावरों की कार बरामद, चार हिरासत में 

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के हमलावरों की कार बरामद, चार हिरासत में 

By Rajni 

Updated Date

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर जिले के देवबंद में 28 जून (बुधवार) को भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों की कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया है।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

कार सवार हमलावरों ने उनपर फायरिंग की थी, जिसमें गोली उन्हें छूती हुई निकल गई थी। पुलिस ने बताया कि वारदात में शामिल कार को बरामद कर लिया गया है। वहीं चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बुधवार को भीम आर्मी चीफ एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद दिल्ली से सहारनपुर आ रहे थे। बीच रास्ते में देवबंद में अपने साथी एडवोकेट अजय गौतम की मां के निधन के बाद शोक व्यक्त करने गांधी कॉलोनी में रुके थे।

शाम करीब पांच बजे जब चंद्रशेखर वहां से अपनी गाड़ी से निकले तो बीच रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे कार सवार अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली चंद्रशेखर की कमर की साइड में लग गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए कार लेकर फरार हो गए।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
Advertisement