1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी ने हेलीकॉप्टर से देखा बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हाल, पीड़ितों से मिल दिलाया मदद का भरोसा, बांटी राहत सामग्री

यूपीः सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी ने हेलीकॉप्टर से देखा बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हाल, पीड़ितों से मिल दिलाया मदद का भरोसा, बांटी राहत सामग्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सहारनपुर के दौरे पर थे। मुख्यमंत्री ने यहां हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ प्रभावित इलाकों का हाल जाना। लोगों को मदद का भरोसा दिलाया है।

By Rajni 

Updated Date

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सहारनपुर के दौरे पर थे। मुख्यमंत्री ने यहां हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ प्रभावित इलाकों का हाल जाना। लोगों को मदद का भरोसा दिलाया है।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

सहारनपुर के सरसावा एयरबेस पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले हेलीकॉप्टर से चिल्काना सुलतानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ पीड़ित लोगों से मुलाकात की और राशन वितरित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करते हुए पुलिस लाइन पहुंचे, जहां से उनका क़ाफ़िला सीधे जेवी जैन कॉलेज गया। वहां मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत शिविर में लोगों से मुलाक़ात की और उनका हालचाल लिया।

मेडिकल कैंप का भी लिया जायज़ा 

इस दौरान मुख्यमंत्री की तरफ़ से लोगों को राहत शिविर में राहत सामग्री बांटी गई। यहां मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए मेडिकल कैंप का भी जायज़ा लिया और लोगों को मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद मुख्यमंत्री पुलिस लाइन लौट आए। यहां मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों और सहारनपुर के जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की।

कहा, सरकार बाढ़पीड़ितों के साथ

पढ़ें :- वाराणसी में विवाद और हाल-फिलहाल की घटनाएँ: क्या असल में क्या हो रहा है?

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित किसी भी व्यक्ति को घबराने की ज़रूरत नहीं है, सरकार उनके साथ है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सारी स्थिति की समीक्षा की जा रही है और जो लोग प्रभावित हुए हैं। सरकार समीक्षा कराने के बाद उनकी सहायता करेगी।

साथ ही जिन लोगों के मकान इत्यादि को नुक़सान पहुंचा है, उनका भी सर्वे कराकर सरकार की तरफ़ से मदद दिलायी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि अधिकारियों को जल्द से जल्द सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत मुहैया करायी जा सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com