Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हरदोईः खेत में बच्चों को मिले हैंडग्रेनेड, खिलौना समझकर ले आए घर  

हरदोईः खेत में बच्चों को मिले हैंडग्रेनेड, खिलौना समझकर ले आए घर  

By Rakesh 

Updated Date

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में खेत में 3 हैंडग्रेनेड मिलने से सनसनी फैल गई। बच्चे खेत में फूल का पौधा खोद रहे थे। खेल-खेल में बच्चे हैंड ग्रेनेड को खिलौना समझकर घर ले आए।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में यूपी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट

बच्चों के हाथ में हैंड ग्रेनेड देख ग्रामीणों के हाथ पैर फुल गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची लोनार पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी।

लखनऊ से टीम लोनार थाना क्षेत्र रवाना हो गई है। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। मामला लोनार थाना अंतर्गत नाव नगरा गांव का है।

Advertisement