Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Chinese Female Spy: :दिल्ली पुलिस ने चीनी महिला को जासूसी के शक में किया गिरफ्तार

Chinese Female Spy: :दिल्ली पुलिस ने चीनी महिला को जासूसी के शक में किया गिरफ्तार

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

New Delhi:दिल्ली पुलिस ने शक के आधार पर चीनी महिला को किया गिरफ्तार,महिला की गिरफ्तारी उत्तरी दिल्ली में एक तिब्बती शरणार्थी बस्ती से किया गया है.महिला की उम्र 50 वर्ष है ये खुद को नेपाली बता कर पुलिस को गुमराह कर रही थी, लेकिन पुलिस ने उससे नेपाली में बात करने की कोशिश की तो उसे नेपाली भाषा नही पता था,पहचान पत्र में महिला का नाम डोलमा लामा बताया गया है,जिसका पता नेपाल की राजधानी काठमांडू में है, पुलिस ने कहा कि उसका असली नाम काई रुओ (Cai Ruo) है.

पढ़ें :- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार, 1 नवंबर से 28 फरवरी तक बरतनी होंगी ये सावधानियां

पुलिस ने कहा कि वह एक तिब्बती शरणार्थी कॉलोनी मजनू का टीला में रह रही है, जो दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर के पास पर्यटकों के बीच भी लोकप्रिय है. वह एक बौद्ध भिक्षु के वेश में रह रही थी.पुलिस के मुताबिक महिला को तीन भाषा का ज्ञान है,उसका वेश एक पारंपरिक लाल भिक्षु वस्त्र पहने हुए छोटे बालों के साथ मॉन्क जैसा है.

पुलिस ने कहा कि उन्होंने फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर, या एफआरआरओ के साथ उसके रिकॉर्ड की जांच की, और पाया कि काई रूओ 2019 में चीनी पासपोर्ट का उपयोग करके भारत आई थी. पूछताछ के दौरान, पुलिस ने कहा कि उसने दावा किया कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के कुछ नेता उसे मारना चाहते थे.

Advertisement