Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिपः चिंतन रावत ने 93 किलो सीनियर वर्ग चैंपियनशिप में पहला स्थान पाकर कोटद्वार का नाम किया रोशन

उत्तराखंड स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिपः चिंतन रावत ने 93 किलो सीनियर वर्ग चैंपियनशिप में पहला स्थान पाकर कोटद्वार का नाम किया रोशन

By Rakesh 

Updated Date

कोटद्वार। 23वें उत्तराखंड स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में चिंतन रावत ने 93 किलो सीनियर वर्ग चैंपियनशिप में प्रथम स्थान पाकर कोटद्वार का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में दो-तीन सितंबर को तुनावाला, राजपुर रोड देहरादून में हुआ।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

जिसमें चिंतन रावत ने स्क्वेट लिफ्ट में 195 किलो, बैन्च प्रेस में 130 किलो तथा डेड लिफ्ट में 230 किलो वजन उठाकर रिकार्ड बनाया। जिसके लिए 93 किलो सीनियर वर्ग चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। चिंतन रावत पुत्र राजेंद्र सिंह रावत काशीरामपुर मल्ला कोटद्वार के रहने वाले हैं। चिंतन रावत की सफलता पर उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Advertisement