Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग पर मुख्यमंत्री योगी ने इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग पर मुख्यमंत्री योगी ने इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

By Rakesh 

Updated Date

लखनऊ।  चांद पर चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर देखा। सफल लैंडिंग पर सीएम योगी ने इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी।

पढ़ें :- गो संरक्षण से जुड़ेगी नई पीढ़ी, यूपी में 10,000 गो मित्र किए जाएंगे तैयार

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग नए भारत के सामर्थ्य और तरक्की का प्रदर्शन है। प्रधानमंत्री मोदी जी के विजनरी, नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया है। जो अब तक किसी ने नहीं किया।

उन्होंने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में जो अब तक दुनिया के लिए असंभव था, ये हमारे वैज्ञानिकों ने संभव करके दिखाया। सीएम योगी ने आगे कहा कि पूरे प्रदेश और देशवासियों को इस सफलता की हृदय से शुभकामनाएं। जय हिंद-जय भारत।

Advertisement