UP News : टैंक सफाई के दौरान हुए हादसे में चारों छात्र की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया। मुख्यमंत्री ने मृत 4 बच्चों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही हादसे में बेहोश हुए पांचवें छात्र रुद्र का बेहतर इलाज करने और मामले की जांच करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को जांच सौंपी गई है।
पढ़ें :- दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवान, उनके मिशन को बढ़ा रहे चिराग : CM योगी
वृंदावन के चैतन्य बिहार इलाके में मंगलवार की देर शाम हुए दर्दनाक हादसे ने मृतक छात्रों के परिजनों को जिंदगी भर न भूलने वाला दुख दे दिया है। परिजन अब उस पल को कोस रहे हैं जब उन्होंने अपने लाड़लों को शिक्षा लेने के लिए गुरुकुल में भेजा। बुधवार को मथुरा पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। उनका कहना था शिक्षा के लिए भेजा था मजदूरी कराने नहीं। छात्रों की मौत के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर संचालक को लापरवाही बरतने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस हादसे में मृत हुए छात्रों के परिजनों को मुख्यमंत्री ने आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।”
पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे जयंती माता शक्ति पीठ के अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया विशु का परिवार गरीब है। उसकी फीस सभी ने जोड़ जोड़ कर जमा की थी। सुदेश कुमार ने कहा गुरुकुल की बड़ी लापरवाही है हमने बच्चे को पढ़ने के लिए भेजा था न कि साफ सफाई कराने के लिए। सुदेश कुमार ने कहा उनकी मांग है जिन्होंने इन बच्चों के साथ जबरदस्ती की उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए। पुलिस ने विशु के पिता मोहित की शिकायत पर संचालक आचार्य आशीष और अज्ञात आचार्यों के खिलाफ धारा 105 और 110 में मुकद्दमा दर्ज कर लिया।
Disclaimer
पढ़ें :- Kanpur : पुलिस ने किया औचक निरीक्षण, सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।