Kanpur : कानपुर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार सड़क पर उतरकर कार्रवाई कर रही है।✍️Kushagra
Updated Date
Kanpur : कानपुर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार सड़क पर उतरकर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज एसीपी ट्रैफिक ने छपेड़ा पुलिया मेन रोड पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई और रास्ते को सुचारु कराने का काम किया गया।
तस्वीरें कानपुर के छपेड़ा पुलिया मेन रोड की हैं, जहां आज अचानक एसीपी ट्रैफिक अपनी टीम के साथ पहुंचे। अचानक हुए इस निरीक्षण से सड़क किनारे अवैध तरीके से कब्जा जमाए लोगों में हड़कंप मच गया। ट्रैफिक पुलिस ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की, ताकि सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित न हो और राहगीरों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
दरअसल, शहर की सड़कों पर अतिक्रमण और बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन कई बार जाम और अव्यवस्थित यातायात की बड़ी वजह बनते हैं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चलाकर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है। एसीपी ट्रैफिक ने मौके पर व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित टीम को यातायात सुचारु रखने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि सड़क पर यातायात में बाधा बनने वाले अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
✍️Kushagra
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।